Follow Us:

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

डेस्क |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई को राष्ट्रपति शिमला के साथ लगते जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर उतरेंगी। यहां से छराबड़ा तक वह सड़क मार्ग से आएगी। राष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियों का जायजा लेने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना शिमला के रिज मैदान पर पहुंचे।

4 से 8 मई तक राष्ट्रपति का शिमला दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के आगमन पर शिमला के गेयटी थियेटर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि इस बार कल्याणी हेलीपेड की जगह जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट राष्ट्रपति की लैंडिंग होगी। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एक दिन राष्ट्रपति धर्मशाला जाएगी। इस दौरान शिमला के माल रोड़ और रिज मैदान की सैर करेगी।