Follow Us:

धर्मशाला जेल में कैदियों द्वारा बनाए गमलों को खरीदकर फूल उगाएंगे जेल कर्मचारी

मृत्युंजय पुरी |

लाला लाजपतराय जिला एवं मुक्त सुधार गृह धर्मशाला में जेल प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। जेल प्रशासन द्वारा शुरू की गई पहल के अनुसार अब जेल कर्मचारी भी केदियों द्वारा बनाए गए गमलों को खरीदेंगे और उनमें जेल कर्मचारी फूल उगाएंगे। जिन कर्मचारियों के गमलों में अच्छे फूल लगेंगे, जेल प्रशासन उन कर्मचारियों को अपनी ओर से सम्मानित करेगा। यह जानकारी लाला लाजपतराय जिला एवं मुक्त सुधार गृह धर्मशाला के उप अधीक्षक विकाश भटनागर ने दी।

जेल उप अधीक्षक विकास भटनागर का कहना है कि जेल प्रशासन द्वारा एक पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पहल के अनुसार जेल के प्रत्येक कर्मचारी कैदियों द्वारा अपने हाथों से बनाये सीमेंट के गमलों को खरीदेगा और उन गमलों में फूल के पौधे लगाएगा। जिन कर्मचारियों के गमलों में अच्छे फूल खिलेंगे उन कर्मचारियों को जेल प्रशासन अपनी ओर से सम्मानित करेगा। इतना ही नहीं कर्मचारियों द्वारा खरीदे गए गमलों पर उनका नाम भी लिखा जाएगा। 

जानकारी के अनुसार जेल में बंद केदियों द्वारा बनाये गए ग़लमे बाजार में 150 रुपए के बेचे जा रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन अपने कर्मचारियों को 100 रुपये में उक्त गमलों को बेचेगा। जेल उप अधीक्षक का ये भी कहना है कि जो कर्मचारी अपने परिवार के साथ रह रहे हैं व कर्मचारी 5 व जो  वार्डर लाइन में रहते हैं उन्हें केवल 1 गमला दिया जाएगा ले, जिसमे व कोई भी फूल का पौधा उगाएंगे।