Follow Us:

प्रियंका गांधी ने शिमला में बिताए 5 दिन, परिवार वापस पहुंचा दिल्ली

डेस्क |

शिमला: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कुछ दिन शिमला में बिताने के बाद वापस दिल्ली लौट गई हैं. प्रियंका गांधी शिमला स्थित अपने आशियाना छराबड़ा में 5 दिन ठहरीं थी.

अब वे सुबह 6:17 बजे अपने घर से सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गईं. जिसके बाद दिल्ली का रुख किया.

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी अपने बच्चों समेत 5 नंवबर को दोपहर 1:22 बजे शिमला पहुंचीं थी. हिमाचल उपचुनाव से पहले भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत पूरा गांधी परिवार छराबड़ा पहुंचा था.