Categories: हिमाचल

सिरमौर संस्कृति की पहचान लोईया और डांगरा को पेटेंट करवाने की प्रक्रिया शुरू: DC

<p>हिमाचल प्रदेश का जिला सिरमौर अपने अंदर अनेक बेहद पुरानी और पारंपरिक धरोहरे संजोय हुए है, फिर चाहे वो सिरमौरी पारम्परिक वाध्य यंत्र हो, बर्तन हो या फिर प्राचीन पोशाकें हों। यह सब सिरमौरी प्राचीन समृद्ध संस्कृति को अपने अन्दर संजोय हुए हैं। ऐसी ही सिरमौरी परिधान और एक शस्त्र को अब जिला सिरमौर प्रशाशन पेटेंट करवाने जा रहा है। ताकि जिला की इस पहचान को प्रदेश समेत देश में भी अलग पहचान मिल सके और साथ ही इनका निर्माण करने वाले स्थानीय कारीगरों को रोजगार भी मिल सके।</p>

<p>दरअसल लोईया सिरमौर जिला के ट्रांसगिरि क्षेत्र की पहचान और पारम्परिक वेशभूषा है जिसे विशेषकर सर्दियों के दौरान सिरमौर क्षेत्र के लोग बड़े शौक के साथ पहनते हैं। सिरमौर जिला के लोग बदलते परिवेश के बावजूद भी भेड़-बकरियों का पालन करके उनकी ऊन को विशेषकर सर्दियों के मौसम में ऊन की पटटी तैयार करके लोईया का निर्माण करते हैं।</p>

<p>वंही डांगरा एक ऐसा अस्त्र-शस्त्र है जो आत्मरक्षा के साथ-साथ घरेलू कामों विशेषकर पशुओं के लिए चारा काटने में भी इस्तेमाल किया जाता है। डांगरे को भगवान परशुराम के कुल्हाड़े का प्रतीक भी माना जाता है। डांगरा गिरीपार क्षेत्र में लोग कालान्तर में युद्धकाल और वर्तमान में ठोडा खेल के दौरान लोग हाथ में लेकर नृत्य भी करते हैं।</p>

<p>उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने कहा कि लोइया और डांगरा को पेटेंट करवाने के लिए उद्योग विभाग के माध्यम से प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होने कहा कि लोईया और डांगरा को पेटेंट करवाने के लिए हिमकोस्ट के साथ पत्राचार आंरभ कर दिया गया है और हिमकोस्ट को लोईया और डांगरा के परम्परागत और मौलिकता के बारे जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा रही है। जल्द ही पेटेंट करवाने की यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

16 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

16 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

16 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

16 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

16 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

16 hours ago