हिमाचल

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

 

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ व कांगू क्षेत्र में अवैध विशेष समुदाय के प्रवासियों की बढ़ती जनसंख्या व इन लोगों द्वारा क्षेत्र में आए दिन किए जा रहे अवैध गैर कानूनी कार्यों पर हिंदू संगठनों ने विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस रैली में गलोड़ क्षेत्र की लगभग 15 पंचायत के लोगों ने हिस्सा लिया। इस रैली को देवभूमि संघर्ष समिति गलोड़ ने निकाला है। लहड़ा से गलोड़ तहसील तक जय श्री राम, हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। इस रैली में सबसे खास बात यह रही कि लोगों ने कांग्रेस व भाजपा की राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर दोनों दलों के लोगों ने सिर्फ सनातनी सोच को सर्वोपरि रखते हुए इस रैली में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुख्य सचिव को तहसीलदार गलोड़ केशव कुमार के माध्यम से उन्हें अपना ज्ञापन भेजा।

वहीं देव भूमि संघर्ष समिति के सदस्य विजय शास्त्री ने प्रशासन से मांग की है कि गलोड़ व कांगू क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी मस्जिदों की जांच भी करवाई जाए। विशेष समुदाय के लोगों को बिना पुलिस व पंचायत के पंजीकरण के बिना गांव में ना घूमने की कोई ठोस नीति बनाई जाए।

गलोड़ तहसीलदार केशव कुमार ने बताया कि हिंदू संगठनों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। वह इसे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव शिमला को एसडीएम नादौन के माध्यम से भेजेंगे संगठनों ने कुछ अवैध धार्मिक स्थलों का मुद्दा उठाया है। इसकी जांच की जाएगी अगर अवैध पाए जाते हैं तो कानून उन पर कार्रवाई की जायेगी।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

54 seconds ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

16 mins ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

  धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

44 mins ago

सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन फिर मुखर, न हम झुके न डरे और न बिके हैं

डीए-एरियर को लेकर सचिवालय कर्मचारियों की नाराजगी का मामला शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी…

58 mins ago

एचआरटीसी बस से टकराई बाइक, 24 साल के युवक की मौत

Shimla: शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र दीदोघाटी में सड़क हादसे में 24 साल के…

2 hours ago

सीबीआई अफसर बनकर शातिरों ने रिटायर्ड एचएएस से एंठे 73 लाख, डिजिटल अरेस्‍ट रखा, जाने पूरा मामला

  Shimla: साइब क्राइम की तमाम अवेरनेस के बीच पढ़े लिखे लोग भी शातिरों का…

2 hours ago