Categories: हिमाचल

टुटू चौक पर फूटा लोगों का गुस्सा, कूड़े-पानी की समस्या को लेकर MC के खिलाफ बोला हल्ला

<p>शिमला में शुक्रवार को शिमला शहर के टुटू चौक पर नागरिक सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कूड़े और पानी की समस्या से परेशान टूटू के लोगों ने प्रदर्शन के दौरान नगर निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर नागरिक सभा के सदस्यों ने नगर निगम को डालो-डेरा-डालो प्रदर्शन की चेतावनी भी दे डाली।</p>

<p>नागरिक सभा अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि टूटू वार्ड में कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। कूड़ा उठाने के लिए नियुक्त ठेकेदार के मजदूर काम छोड़कर भाग गए हैं। टूटू की गली-मोहल्लों&nbsp; और रास्तों पर कूड़े का अंबार लग चुका है। एक तरफ घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर कूड़ा उठाने की गाड़ियां भी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि टूटू में चारों ओर कचरा फैला हुआ है, जिस कारण बंदरों, गायों और आवारा पशुओं का खौफ भी बढ़ गया है।</p>

<p>नागरिक सभा अध्यक्ष वार्ड ने इस स्थिति के लिए सैहब सोसाइटी के निजीकरण और ठेकेदारी प्रथा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि एक मजदूर को सौ घरों की जगह दो सौ घरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है और उनको वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। इस तरह से जान-बूझकर अव्यवस्था का वातावरण बनाया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

2 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

2 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

3 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

3 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

4 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

4 hours ago