Follow Us:

दिल्ली में गुरु रविदास मंदिर तोड़ने पर विरोध-प्रदर्शन, पठानकोट-जम्मू हाइवे पर लगा जाम

मनोज धीमान |

दिल्ली में श्री गुरु रविदास मंदिर तोड़े जाने के बाद जालंधर में आज भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। रविदास समुदाय के लोगों द्वारा हिमाचल के साथ-साथ पठानकोट में भी प्रदर्शन किया जा रहा है।
सभी जगहों पर गाड़‍ियों का रास्ता रोके जाने का भी प्रयास किया जा रहा है।  जिसके चलते पठानकोट-जम्मू हाइवे बंद कर दिया गया है। इन जगहों पर किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। वहीं हिमाचल की सड़कों पर भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बता दें कि सोमवार को भी रविदास समाज से जुड़े लोगों ने शहर के कई हिस्सों  में विरोध प्रदर्शन किया था।