Follow Us:

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

|

 

Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि संघर्ष समिति प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। शिमला, सोलन, मंडी समेत अधिकांश जिला मुख्‍यालयें में हो रहे प्रदर्शन के चलते सुरक्षा एजेंसियां भी अर्ल्‍ट पर हैं।

शिमला सीटीओ चौक पर प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसे देखते हुए जिला पुलिस समेत खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडी में मस्जिद के पास पुलिस बल तैनात किया गया है।

मंडी शहर के सेरी चानणी परिसर में एकत्रित होकर हिंदू संगठनों ने हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद शहर में रैली के माध्यम से हिंदुओं को अपनी संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जा रहा है। महामंडलेश्वर और नागा साधुओं के नेतृत्व में शहर में नगर परिक्रमा किए जाने की सूचना के चलते पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

कुनिहार में लखदाता मंदिर के पक्ष में हिन्दू संगठनों द्वारा निकाली गई रैली

कुनिहार क्षेत्र में भी इस विशेष समुदाय के खिलाफ पिछले कई माह से हिन्दू सनातन ने मोर्चा खोला हुआ है। आज इसीविश्व हिंदू संगठन,देव भूमि क्षत्रिय संगठन,सर्व एकता जनमंच,व्यापार मंडल कुनिहार सहित क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद की।व्यापार मंडल ने सुबह से दोपहर 1 बजे तक अपनी दुकानें बंद करके लखदाता मंदिर का समर्थन किया।देव भूमि क्षत्रिय संगठन व विश्व हिंदू परिषद द्वारा इस विशेष समुदाय के व्यक्तियों की दिन प्रति दिन बढ़ती तादात पर चितां जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन व प्रदेश सरकार से इनकी छानबीन करने की मांग की। इस दौरान क्षेत्र के सैंकड़ो सनातनी लोगो ने रैली में भाग लेकर विशेष समुदाय के लोगो के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग करते हुए नायब तहसीलदार कुनिहार के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा।