Follow Us:

दो दिन शिमला में निज़ी दौरे पर रुकने के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी

पी. चंद, शिमला |

शिमला में चुनावों की थकान उतारने के आए राहुल गांधी आज दिल्ली वापिस लौट गए। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी का आशियाना देखा। इस दौरान प्रियंका के नवनिर्मित मकान की बालकनी से उन्होंने आसपास की दिलकश वादियों को मोबाइल में कैद किया।

इसके अलावा राहुल ग़ांधी ने जहां ड्रोन से अपनी बहन के घर की खूबसूरत तस्वीरों को कैद किया तो वहीं, ढली में विशेष बच्चों से भी मिले। राहुल गांधी शिमला में दो दिन के निज़ी दौरे पर आए थे।