Follow Us:

हिमाचल में बरसात ने मचाई तबाही,अब तक बारिश से 32765 लाख बहे

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हिमाचल में बरसात ने भारी तबाही मचा दी है। प्रदेश में हो रही भयंकर बारिश ने करोड़ों की क्षति पहुंचाई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश को अब 32765 लाख रूपयों  की चपत लगी है। प्रदेश में बारिश के रफ्तार पकड़ते ही भू-स्खलन और चट्टानों के खिसकने से नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ने लगा है।

प्रदेश के अलग-अलग विभागों की बात करें तो  बारिश से सबसे जायदा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है।बता दें कि अब तक के आंकड़ों के अनुसार 24330 लाख का नुक्सान हो का चुका है। प्रदेश में भारी बारिश के कारण IPH विभाग काफी नुकसान हुआ है।  इसके बाद IPH विभाग की योजनाओं को अभी तक बड़ा नुक्सान हुआ है जो की अभी तक 7007 लाख रुपये आंका गया है।

गौरतलब है कि  पिछले साल 1306 करोड़ रूपये आपदा प्रबधंन के तहत  नुक्सान से निपटने के लिए  दिया गया था। आपदा प्रवधंन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंदर राणा ने बताया की प्रदेश में आपदा प्रवधंन टीमों का गठन किया गया है। वहीं, लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गए हैं। राणा ने बताया की तुरंत रिलीफ फंड लोगों को दिया जाएगा, इसके लिए सरकार अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जान -माल का कोई बड़ा नुक्सान ना हो इसके लिए भी सरकार विशेष ध्यान रखे हुए है।