<p>देश भर में लॉकडाउन से वातावरण साफ़ क्या हुआ, मानों हिमाचल प्रदेश में तब से ठंड का प्रदेश बन गया है। जहां हर वक़्त ठंड का आभास रहता हो और लोग भी इस पर्यावरण से आकर्षित होते हों। इस साल तो कुदरत का ऐसा करिश्मा रहा कि हिमाचल के कई हिस्सों में गर्मियां देखने तक को नहीं मिली। अब जून का महीना आ चुका है और कुछ ही दिनो में मॉनसून आएगा। लेकिन बात करें भीषण गर्मी की तो हिमाचल में इसका अभी तक आगामी दिनों में इसका असर नहीं दिखने वाला।</p>
<p>दरअसल हिमाचल प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है। आगामी 6 जून तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है जबकि 5 और 6 जून का प्रदेश में येलो अलर्ट रहेगा। 7 तारिख तक सामान्य बारिश हो सकती है। मंगलवार के दिन भी प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहे और शिमला, सोलन तथा सिरमौर में बारिश की संभावना जताई गई। वाजिब तौर पर इन बारिशों की बदौलत धरती औऱ तपस निकलता था लेकिन अब ऐसा बिलकुल नहीं… प्रदेश में इन बारिशों के साथ ठंड बढ़ रही है।</p>
<p>कुछ इक्का-दुक्का दिन अग़र धूप पड़ती है तो वे काफी तेज है लेकिन बारिश और तूफान इस मौसम में फ़िर बदलाव कर रहे हैं। अब प्रदेश में 7 जून तक बारिश का अनुमान है तो ये कहना ग़लत नहीं होगा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार तापमान ज्यादा नहीं रहा। इसकी एक वज़ह देश प्रदेश में लगा लॉकडाउन भी माना जा सकता है।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…