Follow Us:

प्रदेश में 24 सितंबर तक बारिश ,आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

desk |

प्रदेश में अभी मॉनसून की बारिश से राहत मिलने के आसार नही है।आने वाले दिनों में प्र्रदेश में बारिश की संभावना है जिसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने के आसार है। इस वर्ष प्रदेश में जमकर मेघ बरसे है। मानसून ने इस बार कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़े है। प्रदेश में इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। आने वाले दिनों में 24सितंबर तक बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान कांगड़ा,चंबा ,मंडी में हल्की बारिश दर्ज की गई है।धर्मशाला में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है ।आने वाले दिनों में 22 से 24 सितंबर तक कांगड़ा,हमीरपुर,ऊना,सोलन, बिलासपुर,शिमला व सोलन जिला के कुछ क्षेत्रों में मेघ बरसने की संभावना है।24सितंबर के बाद मौसम साफ रहेगा।

इस वर्ष अभी तक 24%अधिक वर्षा दर्ज की गई है।25 सितंबर के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से2 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इस वर्ष जिला सोलन में 75%शिमला में 68% व बिलासपुर 65% सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। लाहौलस्पिति में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है।राजधानी में आज पूरा दिन भर बादल छाए रहे व बारिश के कारण सर्द हवाएं भी चलती रही।