Follow Us:

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से मौसम हुआ सुहाना

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल में इस मौसम का यह पहला हिमपात हुआ है। कल रात हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में भी जमकर बारिश हुई है। शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रो में भी हल्का हिमपात हुआ है। पर्यटक स्थल नारकंडा,खड़ापत्थर, रोहड़ू की चांशल घाटी,खदरला, कोटखाई के बागी,ठियोग के शाली टिब्बा,और चूड़धार , की ऊंची पहाड़ियों में कल रात को हल्का हिमपात हुआ है। 15 नवंबर को हुए इस हिमपात को किसानों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

बर्फबारी का दौर शुरू होते ही हिमाचल में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। टूरिस्ट बर्फबारी का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में देवभूमि पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। सरकार और प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से एहतियात बरतने की सलाह दी है।