Follow Us:

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

|

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की सरकार चल रही है और इन मित्रों पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की फजूल खर्ची हो रही है। वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में 25000 करोड़ का ऋण ले लिया है पर आज तक हिमाचल प्रदेश में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ, संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के साथ भी इस सरकार ने हमेशा भेदभाव किया और कांग्रेस के नेता अपनी गलती मानने के बजाय केवल लीपापोती का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा की गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भाजपा और भाजपा के सांसद ने अद्भुत कार्य किया। जदरांगल में केंद्रीय विवि के कैंपस के लिए भूमि का चयन भाजपा के सांसद द्वारा करवाया गया। मटौर से शिमला और पठानकोट से मंडी फोरलेन का निर्माण, शहीद स्मारकों और जीर्णोद्धार के लिए 1.20 करोड़ जारी की गई। भाजपा के नेता एवं सांसद दिन-रात अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करते हैं और दूसरी ओर कांग्रेस के नेता केवल चुनाव लड़ते हैं और उड़न छू हो जाते हैं।

उन्होंने कहा की हमारी पूर्व प्रदेश सरकार ने हिकाचल में उत्तम कार्य किया है, वन रैंक वन पेंशन के अंतर्गत हिमाचल में 94,709 भूतपूर्व सैनिक लाभान्वित किया गया। भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में 15% आरक्षण हमारी प्रदेश सरकार ने दिया। पूर्व सैनिकों व उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की आय सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 7 लाख किया गया। यह भी हमारी जयराम ठाकुर सरकार द्वारा शुरू की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के 2600 भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन को 3000 से बढ़ाकर 10,000 तथा 5271 सेना-विधवाओं की पेंशन को 500 से बढ़ाकर 5,000 प्रतिमाह किया तो वो भी भाजपा ने किय। हम कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते है की की आप अपने पिछले 16 महीने का हिसाब जनता के समक्ष रखे।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार, हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कांगड़ा-लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।