हिमाचल

महिलाओं का अपमान क्षमा योग्य नहीं, नीतीश कुमार इस्तीफा दो: बिंदल

कांग्रेस-इंडी गठबंधन का असली चेहरा जनता के समक्ष: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके द्वारा महिलाओं के प्रति दिया गया बयान अति निंदनीय एवं शर्मनाक है। एक मुख्यमंत्री विधानसभा में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता है, यह अपेक्षा उनसे नहीं की जा सकती। नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर बहुत लंबा है वह कई बार मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वर्तमान समय में तो वह इंडी गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक बनने जा रहे हैं। ऐसे शब्दों का चयन उनके राजनीतिक अनुभव पर सवालिया निशान खड़े करता है।

जिस प्रकार के शब्द उन्होंने इस्तेमाल किए हैं वह तो चार लोग आपस में बैठकर भी बात नहीं कर पाते, पर उन्होंने तो विधानसभा के अंदर ही इस बात को बोल दिया यह शर्मनाक है और क्षमा योग्य नही है। इंडी गठबंधन के साथी कभी सनातन को समाप्त करने की बात करते हैं, महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं और कभी जेल से सरकार चलाने की बात करते हैं और एक दूसरे को समर्थन भी करते है। बहुत दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी ऐसे गठबंधन की मुखिया है। जेल से सरकार चलाना तो लोकतंत्र की हत्या है।

नीतीश कुमार को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है उनको बिहार के मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, क्षमायाचना इस मुद्दे पर काफी नहीं है केवल इस्तीफा ही इस घटना का उपाय है। देश की करोड़ों बहनों की इज्जत को नीतीश कुमार ने सरेआम उछलने का प्रयास किया है, इसके लिए उन्हें माफ नही किया जाएगा। हम उन्हे बताना चाहेंगे की भारत वह देश है जहां द्रोपदी का चीरहरण हुआ तो महाभारत हुई। उन्होंने कहा की ऐसी घटनाओं से कांग्रेस और इंडी घटबंधन का असली चेहरा धीरे धीरे जनता के सामने आ रहा है।

Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago