Categories: हिमाचल

सतर्कता और गुणवत्ता के साथ किया जाए प्रिंटिग और लिखित कार्यः राजिन्द्र गर्ग

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज यहां मुद्रण और लेखन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रिंटिग और लिखित कार्य के कार्य को सतर्कता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार, विभिन्न विभागों और विश्वविद्यालयों, बोर्डों की स्टेशनरी की आवश्यकताओं की आपूर्ति समय पर की जाए। प्रिंटिंग में नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और कर्मचारियों को इनका प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों को पंचायती राज चुनावों से संबंधित कार्यों की तैयारी के भी निर्देश दिए।

राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि विभिन्न विभागों को राइटिंग पेपर और स्टेशनरी ड्राइंग सहित 150 विभिन्न प्रकार की प्रकाशन सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। स्टेशनरी आर्टिकल्स को ई-टेंडर के माध्यम से सरकार द्वारा गठित स्टेशनरी कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद खरीदा जाता है और इस कार्य में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाती है।

इसके पश्चात, राजिन्द्र गर्ग ने प्रिंटिग और लिखित कार्य विभाग की सरकारी प्रिंटिंग प्रेस का निरीक्षण किया और समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों से विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

Samachar First

Recent Posts

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

15 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

15 hours ago

अब पहली तारीख को वेतन, 9 को पेंशन

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…

18 hours ago

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

18 hours ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

19 hours ago