Follow Us:

हिमाचल कांग्रेस को नई प्रभारी: राजीव शुक्ला की जगह लेंगी रजनी पाटिल

✅ रजनी पाटिल को हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी नियुक्त किया गया
✅ राजीव शुक्ला की जगह लेंगी, चार साल से अधिक समय से थे प्रभारी
✅ 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन निर्माण की अहम जिम्मेदारी


Himachal Congress In-Charge: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने देर रात आदेश जारी किए

रजनी पाटिल महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं और इससे पहले भी हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी हैं। उन्होंने 22 मई 2018 को पहली बार हिमाचल कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन सितंबर 2020 में उनकी जगह राजीव शुक्ला को प्रभारी नियुक्त किया गया। इस बार उन्हें फिर से यह पद सौंपा गया है।

2027 के चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी


कांग्रेस हाईकमान ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए रजनी पाटिल को दूसरी बार यह अहम जिम्मेदारी दी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन पिछले तीन महीने से अधिक समय से भंग है, ऐसे में नई टीम बनाने और पार्टी को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहेगा

कौन हैं रजनी पाटिल?


  • रजनी पाटिल का जन्म 5 दिसंबर 1958 को हुआ था
  • वह राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती हैं
  • 2013 में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की मृत्यु के बाद वह राज्यसभा के लिए चुनी गईं
  • 1996 में बीजेपी के टिकट पर बीड लोकसभा सीट से सांसद बनीं, लेकिन बाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं

14 राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति


कांग्रेस ने हिमाचल समेत 14 राज्यों में नए प्रभारी और दो महासचिव नियुक्त किए हैं

  • बी.के. हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्यप्रदेश, गिरीश चोधंकर को तमिलनाडु व पुड्डुचेरी और अजय कुमार लालू को ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई
  • इसके अलावा के. राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तागिरी संकर उल्का को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड, तथा कृष्णा अल्वरु को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया