Follow Us:

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को मिला सांसद रत्न अवॉर्ड, कांग्रेस पार्टी को किया डेडीकेट

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और महाराष्ट्र से सांसद रजनी पाटिल ने अपने अवॉर्ड को कांग्रेस को डेडीकेट किया है। समाचार फर्स्ट से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये अवॉर्ड मेरे अकेले की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की उपलब्धि है। सांसद रत्न अवॉर्ड राज्यसभा में हमारी गतिविधियों को लेकर दिया जाता है और हमारी परफॉर्मेंस किस तरह की रहती है यह महत्वपूर्ण रहता है। इस अवॉर्ड को मैं कांग्रेस पार्टी को डेडीकेट करना चाहती हूं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के प्रयासों के चलते आज कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सशक्त हुई है। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों से इस बात को मजबूती भी मिलती है। अब पार्टी लोकसभा चुनावों में जाने वाली है और हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात एक कर पार्टी को जिताने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि राहुल गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जहां तक हिमाचल की बात है तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पिछले निवर्तमान अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में भी सशक्त हुई है और अब नए अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस को मिले हैं तो कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में और अधिक मजबूती पार्टी को मिलेगी।