Follow Us:

शिमला में धूमधाम से मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव

|

शिमला के राममंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। हर वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है।रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रों का भी समापन होता है इसलिए इस दिन भगवान राम और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। प्रदेश के बड़े शक्तिपीठों सहित सभी मंदिरों में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रहीं है।

राजधानी शिमला स्थित राम मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और यहां पूजा अर्चना और भजन कीर्तन के साथ ही आज रामचरितमानस का पाठ भी संपन्न हुआ। सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने बताया कि हर वर्ष हर वर्ष राम मंदिर में रामनवमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राम कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा निकाली गई। आज राम जी का जन्म हुआ है। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया है। श्रद्धालु आज के इस पावन दिन को भव्य तरीके से मना रहे हैं।