Follow Us:

स्पीति की रानी दमयंती का निधन, शोक में बंद काजा बाजार

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल की स्पीति के राजपरिवार की रानी दमयंती का निधन हो गया है। 78 वर्षीय रानी दमयंती का बुधवार रात को देहरादून में  हृदय गति रुकने से निधन हुआ। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। रानी के निधन की खबर से स्पीति में शोक की लहर है। उनके निधन से घाटी के काजा बाजार को बंद रखा गया।  

उनके पार्थिव शरीर को देहरादून से स्पीति के क्यूलिंग गांव लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रानी के अंतिम संस्कार में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

रानी दमयंती 23 साल तक प्रोजेक्ट इंप्लीमेटशन कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। एक बार स्पीति ब्लॉक समिति की अध्यक्ष बनीं। टीएसी मेंबर रहती हुईं रानी दमयंती ने स्पीति घाटी के विकास में अहम भूमिका अदा की। उनके निधन पर विधायक रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय, पूर्व सीपीएस ठाकुर रघुवीर सिंह और युवराज बौद्ध ने शोक प्रकट किया है।