Follow Us:

तंत्र-मंत्र और नौकरी दिलाने के नाम पर दो लड़कियों के साथ रेप

desk |

हिमाचल के बिलासपुर में तंत्र-मंत्र और नौकरी दिलाने के नाम पर दो लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियों ने आरोपी युवकों के खिलाफ झंडुता थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 6 जनवरी की रात को दो लड़कों ने दो युवतियों के साथ रेप किया। एक युवती कांगड़ा जिले की है तो दूसरी बिलासपुर की बताई जा रही है। दोनों बिलासपुर में किराए के कमरे रहती है और यहीं पर कोचिंग ले रही है। झंडुता पुलिस ने दोनों लड़कियों को रात 3 बजे के करीब उस जगह से बरामद किया, जहां उनके साथ रेप हुआ था।

कांगड़ा की युवती का कहना है कि उसकी रूममेट की विक्की नाम के लड़के से बात होती थी।
विक्की ने ही य़ुवती को जॉब दिलाने का आश्वासन दिया था। विक्की ने ही एक लड़की को तंत्र-मंत्र का सामान लाने को कहा और विक्की रात के समय उनको गाड़ी में लेने आया, जिसके साथ एक अन्य युवक भी बैठा था। विक्की दोनों युवतियों को झील के किनारे ले गया।
करीब आधे घंटे बाद विक्की ने तंत्र-मंत्र के बहाने उसको रतिराम के साथ झील किनारे भेज दिया। जहां उसके साथ डरा-धमकाकर दुराचार किया। वहीं, विक्की ने दूसरी युवती के साथ रेप कर दिया और वहां से गाड़ी लेकर भाग निकले।

वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद का कहना है कि एक आरोपी रतिराम निवासी करोट बिलासपुर जबकि दूसरा विक्की बिलासपुर के नम्होल का है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों में विक्की को सुंदरनगर के हराबाग में जबकि रति राम को कीरतपुर के साथ बघीरी से पकड़ा है।