Follow Us:

नैनादेवी: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नैनादेवी के कोट कहलूर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार एक युवक अपने मामा के घर अक्सर आता-जाता रहता था और उसकी नाबालिग लड़की के साथ अच्छी-खासी जान-पहचान थी। बताया जा रहा है कि गत माह इस युवक ने नाबालिगा के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने इस संबंध में अपनी माता को 2 दिन पहले जानकारी दी तो उसने इस संबंध में थाना में शिकायत दी। जिस पर थाना कोट कहलूर पुलिस ने IPC की धारा 376, 506, 34 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मेडीकल करवाया जा रहा है। वहीं युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।