Follow Us:

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

|

 

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा, धर्मशाला, चंबा, बिलासपुर में आदि अधिकांश जिलों में  दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।  अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया।

ऐतिहासिक जाखू मंदिर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिमोट से रावण के पुतले का दहन किया और सभी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीएम सुक्खू ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और यहां की संस्कृति त्योहारों से समृद्ध है। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रदेश में सद्भावना और विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का सिलसिला जारी रहे।

इस दशहरे की खास बात यह रही कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बनाने का कार्य मुस्लिम परिवारों द्वारा किया गया, जो देश में भाईचारे का संदेश देता है। इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के शाहनवाज ने इन पुतलों का निर्माण किया, जो पिछले 18 वर्षों से शिमला में इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। शाहनवाज ने बताया कि इस बार रावण का पुतला 45 फुट, कुंभकर्ण का 40 फुट, और मेघनाथ का 35 फुट का बनाया गया है। पुतला दहन के साथ आतिशबाजी का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।