Follow Us:

नौकरी का सुनहरा मौका, होमगार्ड के पदों पर यहां निकली भर्ती

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। होम गार्ड के पदों पर भर्ती की जा रही है। गृह रक्षा दसवीं वाहिनी हमीरपुर, जिला हमीरपुर के स्थाई निवासियों के लिए गृह रक्षक स्वंय सेवक चालक अर्थात होम गार्ड  पदों हेतू 13 नवम्बर सुबह 10 बजे गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र अम्वतर नादौन, में भर्ती आयोजित की जायेगी। 8 पदों पर भर्ती की जानी प्रस्तावित है।

यह होनी चाहिए आयु सीमा

जिसके लिये शैक्षणिक योगयता कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है और  01.01.2018 को आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहियें तथा दो वर्ष पुराना हैवी मोटर व्हीकल लाईसैन्स होना भी अनिवार्य है। सामान्य वर्ग पुरूष की ऊंचाई 5 फुट 5 इंच , छाती 31-32 व अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए ऊंचाई पांच से साढ़े पांच फुट, छाती 29 से 30  तथा ऊंची छलांग 110 सै.मी.,  लम्बी छलांग 3.5 मीटर , दौड़ 800 मीटर 3 मिनट 45 सैकेण्ड व सामान महिला वर्ग के लिए ऊंचाई 5-2 व अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की महिला वर्ग के लिए ऊंचाई पाचं फुट तथा ऊंची छलांग 85 सैंटीमीटर, लम्बी छलांग दो मीटर, दौड़ 800 मीटर  5 मिनट  में पास करनी होगी। ऊंची छलांग व लम्बी छंलाग के लिए दो मौके दिये जायेगें जबकि 800 मीटर दौड़ के लिए केवल एक मौका दिया जायेगा।
                      
भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आने-जाने व अन्य प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। इस भर्ती में 50 अंको की लिखित परीक्षा होगी। जिसमें यातायात रूल/यातायात सिगनल के 20 अंक व हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के 30 अंक होंगे। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को भारी वाहन चलाने का परिक्षण उर्तीण करना होगा। भर्ती हेतू आवेदन पत्र गृह रक्षा दसवी वाहिनी हमीरपुर नजदीक हिमाचल प्रदेश अधिनस्थ कर्मचारी चयन आयेाग दड़ूही, जिला हमीरपुर में जमा करवाये जायेगें तथा आवेदन की अन्तिम तिथि 8 नवम्बर 2018 शाम पांच बजे तक है।