Categories: हिमाचल

हिमाचल: मस्जिद में रखी धार्मिक किताबों को जलाया, मामला दर्ज

हिमाचल के पांवटा साहिब के मेलयो गांव में मस्जिद में रखे धार्मिक ग्रंथ को जलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात 12:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मस्जिद में रखे धार्मिक ग्रंथ को फाड़ कर जला दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जब मस्जिद के मौलवी नमाज अदा करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने धार्मिक ग्रंथ के जले हुए टुकड़े देखे। जिसकी सूचना स्थानीय कमेटी को दी गई। इसके बाद कमेटी ने इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी।  वहीं स्थानीय निवासी आए दिन इस तरह की घटनाओं से काफी नाराज है। मस्जिद के बाहर सैकड़ों की तादाद में लोग एकत्रित होकर तुरंत निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी शरारती तत्व इस मस्जिद में इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

लोगों का कहना है कि पुलिस जांच के नाम पर महज खानापूर्ति कर लोगों को शांत करने का प्रयास कर रही है, जबकि इन मामलों को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। बार-बार हो रही घटनाओं के पीछे किन शरारती तत्वों का हाथ है और किस मंशा से ये कार्य किए जा रहे हैं इसका शीघ्र पता लगाए जाने की लोग मांग कर रहे हैं।

बता दें पांवटा साहिब के पीपली वाला मस्जिद में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- सिरमौर: पीपली वाला की नूरानी मस्जिद में धमाका

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

47 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

3 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

3 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

3 hours ago