Categories: हिमाचल

नमामि गंगे की तर्ज पर होगा हिमाचल की पांच प्रमुख नदियों का पुनरुद्धार

विश्वभर में जल संकट तेजी से उभर कर सामने आ रहा है। भारत के कई राज्य सूखे की मार झेल रहे हैं। ऐसा भी निकलकर आ रहा है कि अगला विश्व युद्ध पानी के लिए हो सकता है। हिमाचल प्रदेश से पांच मुख्य नदियां निकलती है जो देशभर के लोगों और खेतों की प्यास बुझाती है। लेकिन लगातार घटते हिमाचल की नादियों के जलस्तर और गुणवत्ता से वुद्धिजीवी समाज चिंताग्रस्त है।

जल संकट को देखते हुए हिमाचल की पांच प्रमुख नदियों सतलुज, ब्यास, चिनाव, रावी व झेलम को नमामि गंगे की तर्ज़ पर साफ करने और इनको बचाने के लिए केन्द्र सरकार ने डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए है। इस काम को हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान करने जा रहा है।

इसी मकसद से हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान द्वारा शिमला में दो दिवसीय लांच वर्कशॉप का आयोजन किया गया । जिसमें वानिकी गतिविधियों के माध्यम से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के लिए विशेषज्ञ ने विचार विमर्श किया जाएगा। तीन राज्यों के विशेषज्ञ यहां जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों की नदियां लोगों की आजीविका चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। हिमालयी क्षेत्रों में नदियों के जल का प्रयोग बिजली उत्पादन में बहुत ज्यादा हो जाता है। जिस वजह से नदियों के जल स्तर में कमी आ रही है। नदियों को बचाने के लिए वनों की अहम भूमिका निभाते है। इसलिए नदियों के किनारों और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है। गोविंद सिंह ठाकुर ने संस्थान द्वारा सिंधु नदी बेसिन की प्रमुख नदियों का पुनरुद्धार करने के प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई की भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

15 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

15 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

15 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

15 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

15 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

15 hours ago