Categories: हिमाचल

क्षमता विकास कार्यशाला में लिया गया फैसला, देश भर के कामगारों की होगी रजिस्ट्रेशन

मजदूरों के हक के लिए अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आवाज उठने लगी है। मजदूरों को  राज्यों में गठित भवन सन्निर्माण एवं कामगार बोर्ड के तहत सुविधाएं दिलाई जाएंगी। सबसे पहले सभी छोटे बड़े प्रोजेक्टों में कार्यरत मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसी कड़ी में बिलासपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय क्षमता विकास कार्यशाला भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और मलेशिया के 24 प्रतिनिधियों ने इन मुद्दों पर चर्चा की गई।

यह कार्यशाला बिल्डिंग एवं वुड वर्कर्ज इंटरनेशनल और ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच एंड कांट्रैक्चुअल वर्कर्ज यूनियन के तत्त्वावधान में आयोजित की गई।

कार्यशाला में मुख्य चर्चा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों व प्रोजेक्टों में श्रम मानकों के पालन और मजदूरों को उचित काम एवं उत्कृष्ट श्रम कैसे प्राप्त हो, इस पर केंद्रित रही। प्रतिनिधियों ने बताया कि कीरतपुर-मनाली-नेरचौक परियोजना में सरकार एवं कंपनी के सहयोग से निर्माण श्रमिकों की दशा का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग एवं वुड वर्कस इंटरनेशनल निर्माण, निर्माण सामग्री और विभिन्न श्रमिक संगठनों का अंतरराष्ट्रीय संघ है, जिसमें 132 देशों से 350 श्रमिक संगठन जुडे़ हैं।

श्रमिक अधिकारों का हनन रोकने पर हुई गहन चर्चा

कार्यशाला में दक्षिण एशिया के उपस्थित प्रतिनिधियों ने ठेकेदारी प्रथा के मध्य श्रमिक अधिकारों का हनन रोकने पर भी गहन चर्चा की। इस कार्यशाला की मुख्य उपलब्धि रही कि वर्ल्ड बैंक और एशियन डिवेलपमेंट बैंक में शिकायत निवारण प्रक्रिया और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

बीडब्ल्यूआई के महासचिव एंबेट यूसौन ने कहा कि वर्ल्ड बैंक और एशियन डिवेलपमेंट बैंक की पूर्ण जिम्मेदारी है कि जिस देश में भी परियोजना क्रियांवित हो, वहां न सिर्फ श्रम कानूनों का पालन हो, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मापदंड भी सुनिश्चित किए जाएं।

Samachar First

Recent Posts

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

14 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

15 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

15 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

16 hours ago