हिमाचल

‘राष्ट्रहित में हुई कृषि कानूनों की वापसी, जायका प्रोजेक्ट फेस-2 में खर्च होंगे 1010 करोड़’

तीन कृषि कानूनों को सरकार देश के किसानों को समझाने में असफल रही। जिसके बाद मोदी सरकार ने इन कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। इस पर प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रहित में लिया गया है। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में कृषि कानूनों को वापस लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में कहा कि किसानों को समझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन किसान बात नहीं समझ पाए। कंवर ने कहा कि यह किसान आंदोलन नहीं बल्कि राजनीतिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर पूर्व में भी कोई कानून नहीं था मोदी सरकार ने इसे डेढ़ गुना बढ़ाया है।

वहीं, उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए जायका फेज 2 का आरंभ किया गया है। जायका प्रोजेक्ट फेज दो को 12 जिलों में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परम्परागत खेती से किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकती इसके लिए अन्य नगदी फसलों की खेती आवश्यक है। इसमें 1 हजार 10 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसमे जिलों के अंदर सीए स्टोर व मार्केटिंग की व्यवस्था कर किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

कंवर ने कांग्रेस की जनजागरण अभियान पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने 4 सालों में विकास कार्य किए हैं। मृत अवस्था मे पड़ी कांग्रेस प्रदेश में महज औपचारिकताएं निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हार पर मंथन होगा। बीते समय में कहां कमी रही इस पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अच्छा काम कर रही है 2022 में दोबारा उनकी सरकार बनेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago