Follow Us:

ऋषिकेश टू लंदन, 20 देशों में सैर के लिए जल्द रवाना होगी 75 दिन की बस यात्रा

मृत्युंजय पुरी |

कुश्ती खिलाड़ी लाभांशु शर्मा ने बताया कि वह ऋषिकेश से लंदन के बीच दुनिया की सबसे लंबी बस यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं। इसे "अतुल्य यात्रा" नाम दिया गया है। भारतीय रेसलर लाभांशु शर्मा ने ऋषिकेश से लंदन की बस यात्रा लेकर जाने की योजना बनाई है। वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर उन्होंने बताया कि 75 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान 20 देशों की सैर की जाएगी। एनएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केवल 20 यात्री ही इस 'अतुल्य बस यात्रा' का हिस्सा बन सकेंगे, जो कि जून, 2021 को शुरू हो सकती है।

मशहूर कुश्ती खिलाड़ी लाभांशु शर्मा ने बताया कि वे ऋषिकेश से लंदन के बीच दुनिया की सबसे लंबी बस यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं। इसे 'अतुल्य  यात्रा' नाम दिया गया है। इस बीच 21 हजार किलोमीटर की दूरी का सफर तय करते हुए यात्रियों को 20 अन्य देशों की सैर कराई जाएगी। यह यात्रा उत्तराखंड के ऋषिकेश से शुरू होकर लंदन में समाप्त होगी। 20 देशों की यात्रा यह यात्रा ऋषिकेश के रास्ते इम्फाल से होते हुए म्यामार में प्रवेश करेगी। इसके बाद थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान,  कजाकिस्तान, उज्बेगिस्तान पहुंचेगी। इसके बाद यूरोपीय देश रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, आस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, फ्रांस होते हुए इंग्लैंड पहुंचेगी। यह सफर यहीं नहीं थमेगा। इसके आगे यात्री वेल्स और स्कॉटलैंड का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

पहले भी किया है कमाल इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति का प्रसार करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले भी लाभांशु अंतरराष्ट्रीय सड़क मार्ग के जरिए 32 देशों में शांति यात्रा निकाल चुके हैं। लाभांशु शर्मा और और उनके भाई विशाल शर्मा हाल ही में विश्व शांति यात्रा के तहत हिंदुस्तान से लंदन का सफर सड़क मार्ग से पूरा कर चुके हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा इस यात्रा के दौरान भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर टूरिस्ट प्लेस पर एक प्रेजेंटेशन दिखाया जाएगा और भारत के महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि विदेशी भारतीय पर्यटक स्थलों की तरफ आकर्षित हो सकें।