हिमाचल

रोहित ठाकुर ने भाजपा पर साधा निशाना, ‘यह धनबाद और जनबल के बीच लड़ाई जनता देगी जवाब’

6 कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को सचिवालय में भाजपा पर निशाना साधा और इसे धनबल और जनबल के बीच की लड़ाई में जनबल की जीत का दावा दिया और उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र को कमजोर करने की हर संभव प्रयास केंद्र सरकार कर रही है ऑपरेशन लोटस के तहत सरकार गिरने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में कर्नाटक, गोवा, झारखंड में सरकारें गिरने का प्रयास किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सीबीआई और ईडी इनका मुख्य हथियार है और जहां पर ऐसे काम नहीं होता वहां पर उनके प्रयोग करते है। हाल ही में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में डाला गया। भाजपा के नेता जिन पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं जब वह भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वह पूरी तरह से ड्राइक्लीन हो कर निकलते है लेकिन देश की जनता सब देख रही है और हिमाचल की जनता खासकर पढ़ी-लिखी है। भाजपा ने कांग्रेस के 6 विधायक तोड़े हैं और तीन निर्दलीय विधायकों से जबरदस्ती इस्तीफा दिलाया है यह सब जनता जानती है और इसका जवाब चुनाव में प्रदेश की जनता देगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 उपचुनाव ओर लोकसभा के चुनाव होने जा रहे है। कांग्रेस इसके लिए तैयार है ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में जो जनता से वादे किए थे उन्हें पूरा कर रही है और जो 10 गारंटरयां दी थी उसमें से पांच गारंटी पूरी कर दी है सबसे बड़ी गारंटी महिलाओं को ₹1500 देने की पूरी कर दी है इसके अलावा अन्य गारंटी अभी कांग्रेस सरकार पूरी करेगी। भाजपा ने जो वादे पिछले लोकसभा चुनाव में हिमाचल की जनता के साथ किए थे वह पूरे नहीं किए हैं और कांग्रेस लोकसभा के चारों सीटे कांग्रेस जीतने जा रही है साथ उपचुनाव भी कांग्रेस जीतेगी।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

19 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago