Categories: हिमाचल

माइनस 10 डिग्री में रंग लाई BRO की मेहनत, बहाल हुआ रोहतांग दर्रा

<p>बीआरओ की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार रोहतांग दर्रा बहाल हो गया। रोहतांग दर्रा कुल्लू और लाहौल को आपस में जोड़ता है। माईनस 10 डिग्री के तापमान में सीमा सड़क संगठन के जवानों ने रोहतांग दर्रा बहाल करने में कामयाबी हासिल की है। दर्रे के खुलते ही लाहौल के कोकसर में बर्फबारी के बीच फंसे लोगों ने भी राहत की सांस ली है। अब वीरवार सुबह लाहौल में फंसे हुए लोगो को मनाली भेजा जाएगा।</p>

<p style=”text-align:justify”>बीआरओ के जवानों ने ट्रायल के तौर पर अपने वाहनों को रोहतांग दर्रा के आर-पार किया। वीरवार को अब कोकसर से लेकर केलांग तक फंसे सभी लोगों और उनके वाहनों को मनाली पहुंचाया जाएगा।</p>

<p style=”text-align:justify”>उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी ने बताया कि रोहतांग दर्रा बहाल कर दिया गया है और वीरवार शाम तक रोहतांग दर्रा होते हुए सभी फंसे लोगों को बाहर निकाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो लोग फंसे हैं अधिकतर लोग वाहनों के साथ हैं जिस कारण वे मार्ग खुलने के बाद ही कोकसर से बाहर निकल पाएगें। उन्होंने बताया कि सभी फंसे लोग सुरक्षित हैं और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

19 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

19 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

19 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

19 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

19 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago