हिमाचल

फोर्टिस कांगड़ा में रोटा अब्लेशन तकनीक से हुआ क्षेत्र का पहला सफल ऑपरेशन

फोर्टिस कांगड़ा में पहली बार रोटा अब्लेशन तकनीक से क्षेत्र का पहला सफल ऑपरेशन हुआ है। फोर्टिस कांगड़ा के हृदय रोग स्पेशलिस्ट डॉ. निखिल ने इस सफल सर्जरी को अंजाम दिया है। बता दें कि एक 85 वर्षीय बुजुर्ग ह्रदय में दर्द संबंधी समस्या को लेकर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में ह्रदय रोग स्पेशलिस्ट डॉ. निखिल की देखरेख में अस्पताल में भर्ती हुए। इससे पहले मरीज की एंन्जियोप्लास्टी हो चुकी थी।

डॉ. निखिल ने जांच में पाया कि मरीज की नाड़ियों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में जमा हुआ है। ऐसे मरीज की सर्जरी एक जटिल प्रक्रिया है। डॉ. निखिल ने रोटा अब्लेशन की मदद से ब्लॉक नाड़ियों में जमे हुए कैल्शियम को काटा, उसके उपरांत बैलून की मदद से स्टंट डालकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। अब मरीज पूर्णता स्वस्थ है। इस तरह के कैलशिफाइड नाड़ी का ऑपरेशन विशेषज्ञ द्वारा ही किए जा सकते हैं।

रोटा अब्लेशन तकनीक का उपयोग क्षेत्र में प्रथम बार किया गया है। इससे पूर्व इस तरह के केस को अन्य राज्यों में रैफर किया जाता था। रोटा अब्लेशन तकनीक एक अत्याधुनिक तकनीक है। यह मशीन बड़ी ही बारीकी से नाड़ी में जमे कैल्शियम को हटा देती है। जिससे उसमें आसानी से स्टंट डाला जा सकता है। सामान्यता इस तरह के ऑपरेशन जटिल होते हैं और इसके लिए अनुभवी डॉक्टर्स की आवश्यकता होती है, लेकिन अब फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में इस तरह के ऑपरेशन संभव हैं।

यह क्षेत्र के बड़े गौरव की बात है कि अब इस तरह के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर फोर्टिस कांगड़ा में उपलब्ध हैं और इसका खर्च भी अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम आता है। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा कुशल नेतृत्व एवं उत्तम तकनीकों के लिए जाना जाता है। यहां पर सभी प्रकार के सामान्य जटिल रोगों का इलाज हो रहा है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

5 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

6 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

9 hours ago