हिमाचल

लोग भाजपा के लारा लप्पो में न आएं और आनंद शर्मा को विजयी बनाएं: बाली

नगरोटा बगवां: वीरवार को नगरोटा बगवां के विधायक एवं कैबिनेट रैंक मंत्री आर एस बाली ने कांग्रेस पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में ज़ोर-शोर से चुनाव प्रचार किया। लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के लारा लप्पो में न आएं और एक-एक वोट कांग्रेस को देकर कांगड़ा चंबा लोक सभा प्रत्याशी आनंद शर्मा को भारी मतों से विजई बनाएं। बाली ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा कांग्रेस सरकारों में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ मंत्री रहे हैं और उन्होंने देश के साथ साथ हिमाचल के लिए बड़े प्रोजेक्ट उपलब्ध करवाए है।बाली ने कहा कि आने वाला कल कांग्रेस का है तथा लोग अपना मत आनंद शर्मा को डाल कर कांगड़ा चंबा क्षेत्रों में विकास की अधूरी गाथा को पूरा किया जा सके।

उन्होंने लोगों को भाजपा के अधूरे वादों की याद दिलाई, जैसे प्रत्येक नागरिक के बैंक खाते में ₹15 लाख जमा करना, बेरोजगारी खत्म करना और 2022 तक सभी कच्चे घरों को कंक्रीट (पक्के) घरों में बदलना। बाली ने भाजपा शासन के समय हुई महंगाई में वृद्धि पर भी प्रकाश डाला। गैस सिलेंडर की कीमतों का उदाहरण दिया, जो कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान ₹399 से आज की तारीख में दोगुने से भी अधिक हो गई हैं। इस दौरान आनंद शर्मा ने लोगो को सतर्क किया कि वो अपना मत डालते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनका वोट ही भारत के भविष्य को तय करेगा। उन्होंने भाजपा के नेताओ से पूछा है कि जब परदेश में आपदा आई थी तो प्रदेश के लिए केंद्र से आपदा राशि लाने में चुप्पी क्यों साधी।

Kritika

Recent Posts

इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

धर्मशाला, 25 जून: टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा  द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए…

11 hours ago

वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

केलांग 25 जून: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम…

11 hours ago

आपातकाल के 50 वर्ष, विरोध में भाजपा ने शिमला में निकाला मौन जुलूस

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी। यह आपातकाल…

11 hours ago

सीएम सुक्खू के हाथ की कठपुतली बन गए विधानसभा अध्यक्ष: जयराम

शिमला: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

11 hours ago

विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने महाजन, घोटालों की होगी जांच: अनिरुद्ध सिंह

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर…

11 hours ago

उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर…

19 hours ago