हिमाचल

शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय: बाली

नगरोटा, 9 मार्च: शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए हिमाचल प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। प्रदेश के युवाओं के सुनहरे भविषय के लिए सरकार द्वारा अनेक बहुमूल्य निर्णय लिए गए हैं, जिनके परिणाम आने वाले समय में हमें देखने को मिलेंगे। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज शनिवार को डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस दौरान कॉलेज में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपये, कॉलेज जिम के सुधारीकरण के लिए 3 लाख तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार रूपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कॉलेज के लिए 20 कम्प्युटर,पांच क्रिकेट किट और तीन वालीबॉल किट भी दीं। उन्होंने कहा कॉलेज में लॉ विभाग को भी भविष्य जल्द खोला जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कॉलेज में ऑडिटोरियम बनाने और खेल मैदान के सौंदर्य करण करने के संबंध में प्रारूप तैयार करने के लिए कहा। संबोधन में उन्होंने कहा नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है इसके लिए निरंतर विकास कार्य विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे हैं जिनमें देश का सबसे बड़ा फाउंटेन, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, मॉडल आईटीआई और टूरिज्म का होटल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा कई निर्णायक फैसले लिए गए हैं। जिसमें डे बोर्डिंग स्कूलों को शुरू करके गुणात्मक शिक्षा प्रदेश के बच्चों को देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे स्कूली स्तर से बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव रखी जाएगी।

बाली ने कॉलेज विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल की सांस्कृतिक सम्पन्नता हमारी पहचान के साथ-साथ हमारी धरोहर भी है। इस सांस्कृतिक विरास्त को संजोते हुए इसे आगे लेकर जाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहण हमारे युवाओं को करना है। उन्होंने कहा कि अपने विद्यार्थी जीवन में हमें पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों के साथ संस्कृति के संवर्धन का कार्य भी करना है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं इस कॉलेज का छात्र रहा हूँ। इस दौरान अपने विद्यार्थी जीवन की कई यादें छात्रों के साथ सांझा की।

मुख्य अतिथि के कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सोनी, अध्यापकों और बच्चों द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर कॉलेज छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में आर.एस बाली ने परीक्षाओं, खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों कोे पुरस्कार वितरित किए। आज के इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक बंसल, महासचिव अरुण कटोच , महासचिव अजय सिपहिया, नीरज दुसेजा, जोनु प्रधान, दिवाकर, सीटु , दिनेश, हनी नागपाल, अशोक पूर्व प्रधानाचार्य विभिन्न विभागों के अधिकारी अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

2 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

7 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

7 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

8 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

8 hours ago