Follow Us:

सुंदरनगर पहुंचे आरएस बाली, लोगों के साथ मनाया दशहरा

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश कांग्रेस सचिव रघुवीर सिंह बाली ने आज सुंदरनगर नगर में शाम को हुए दशहरा उत्सव की सास्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी (सीपीएस) सोहन लाल ठाकुर ने आरएस बाली का स्वागत किया। समारोह के दौरान आरएस बाली और सोहन लाल ठाकुर ने लोगों के साथ मिलकर दशहरा मनाया और समारोह में मौजूद लोगों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा  धूमधाम से संपन्न हुआ। सुंदरनगर में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। दशहरा हमारी संस्कृति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो हमें याद दिलाता है कि बुराइयों पर हमेशा अच्छाइयों की विजय होती है।