Follow Us:

RS बाली ने जारी किया धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल का प्रोमो

|

नगरोटा बगवा: पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां में HP tourism धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल का प्रोमो पोस्टर जारी किया। उनके साथी जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा विनय धीमान भी मौजूद रहे। कैबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली ने HP tourism स्प्रिंग कार्निवाल का प्रोमो पोस्टर जारी करते हुए अपील की कि जिला कांगड़ा और आसपास जिलों के लोग कार्निवाल का हिस्सा बनें।

उन्होंने कहा कि HP tourism धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल करने का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन विभाग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग धर्मशाला में 25 से 29 फरवरी तक HP tourism धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल का आयोजन कर रहा है। बाली ने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी बनाया जा रहा है। पूर्व भाजपा सरकार ने झूठे वायदे किए लेकिन हमने जो वायदा किया था उसको निभाया जा रहा है।

कैबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि धर्मशाला में HP tourism धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल के दौरान 5 स्टार नाइट आयोजित की जायेंगी। इन 5 स्टार नाइट में कई प्रसिद्ध गायक पर्यटकों और स्थानीय नागरिको का मनोरंजन करेंगे। Hp tourism धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल में वॉयस ऑफ धौलाधार प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। वाइस ऑफ धौलाधार गायन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 18 फरवरी को धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम हाल में होंगे।

कार्निवाल में इसके अलावा पहली बार ब्रास बैंड कांटेस्ट भी आयोजित किया जायेगा। कार्निवाल में फूड फेस्टिवल, हिमाचली कला की प्रदर्शनी और क्ल्चरलर गाला आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा ट्रेडिशनल फैशन शो भी आयोजित होगा।