Categories: हिमाचल

हिमालयन हिमाचल समारोह-2019 में बोले शांता, हिमाचली होना गर्व की बात

<p>सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने आज नई दिल्ली में हिमालयन जागृति मंच द्वारा आयोजित हिमालयन हिमाचल समारोह-2019 की अध्यक्षता करते हुए हिमाचलियों की एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर शांता ने कहा कि हिमाचली होना गर्व की बात है क्योंकि हिमाचल देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का एक आदर्श है। प्रदेश के विकास संकेतकों की राष्ट्रीय स्तर पर और विश्व बैंक द्वारा भी सराहना की गई है।</p>

<p>इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध परंपराओं और अनूठी संस्कृति को संरक्षित करने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एकजुट रहते हुए इस उद्देश्य की दिशा में कार्य करने का भी आहवान किया। शांता कुमार ने ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि केवल कर्तव्यनिष्ठ नागरिक ही एक मजबूत समाज और राष्ट्र में योगदान दे सकते हैं। समाज के जरूरतमंदों और वंचितों के प्रति हमारी बड़ी जिम्मेदारी है।</p>

<p>उन्होंने स्वामी विवेकानंद और उनकी शिक्षाओं को मिशनरी दृष्टिकोण में अपनाकर समाज के गरीब और जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा ही सर्वशक्तिमान की सेवा है। शांता ने सभी अधिकारियों और दिल्ली में विभिन्न संगठनों में कार्यरत हिमाचलियों से अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वाह करने का आग्रह किया।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

1 hour ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

3 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

18 hours ago