<p>1989 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू दो साल की केंद्रीय डेप्यूटेशन के बाद वापस हिमाचल आ गए है। संजय कुंडू मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव हो सकते है। समाचार फर्स्ट को मिली जानकारी के मुताबिक शाम तक इस संबंध में ऑर्डर जारी हो सकता है।</p>
<p>बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विशेष आग्रह पर कुंडू की वापसी हो रही है। दरअसल, कुंडू की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। हिमाचल में उनकी वापसी से प्रदेश के प्रशासनिक हल्कों में भी खासी हलचल देखने को मिल रही है।</p>
<p>कुंडू इससे पहले केंद्र में जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी कुंडू के काम के मुरीद हैं। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री गडकरी की मुलाकात के दौरान कुंडू की वापसी का मुद्दा भी उठाया था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम के आग्रह पर कुंडू की हिमाचल में वापसी हो रही है।</p>
<p> </p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…