Follow Us:

कुकिंग प्रतियोगिता में महिला मंडल सराहकड़ ने मारी बाजी

Hamirpur cooking competition 2024: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला इंडेन डीओ की ओर से रविवार को हमीरपुर के गौतम कॉलेज में कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चार महिला ग्रुप पहुंचे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट पकवान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी हमीरपुर हिमांशी शर्मा थीं, जबकि जज की भूमिका प्रोफेसर मनोज भारद्वाज ने निभाई।

इस प्रतियोगिता में महिला मंडल सराहकड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और ₹2100 की नगद राशि का पुरस्कार जीता। महिला मंडल भाटी दूसरे स्थान पर रहा और ₹2000 की राशि प्राप्त की। हरीश नंदा ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया और उन्हें ₹1900 का पुरस्कार दिया गया, जबकि महिला मंडल लाहड़ चौथे स्थान पर रहा और उन्हें ₹1800 की राशि देकर सम्मानित किया गया।

साईं इंडेन भोरंज के संचालक अजय चंदेल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पेट्रोलियम मंत्रालय की गाइडलाइंस के तहत एलपीजी सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाना है। इस कुकिंग कंपटीशन के माध्यम से महिलाओं ने न केवल अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया, बल्कि घरेलू गैस के सुरक्षित उपयोग के महत्व को भी समझा।

इस अवसर पर हमीरपुर गैस सर्विस के संचालक हरीश नंदा, शहीद सुरजीत गैस एजेंसी के संचालक संजीव डडवाल, और साईं इंडेन भोरंज के संचालक अजय चंदेल उपस्थित रहे।