Follow Us:

जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण

|

Sawan Barwal Gold Medal: जिला मंडी के जोगिंद्रनगर के धावक सावन बरवाल ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

उत्तराखंड में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सावन बरवाल ने अपनी बेहतरीन गति और अद्भुत सहनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस सफलता से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।