Follow Us:

फूलों की खुशबू से महका रिज मैदान, 350 किस्म के फूलों की लगाई प्रदर्शनी

पी. चंद, शिमला |

शिमला का रिज मैदान तरह तरह के फूलों की खुशबू से महक उठा है। शिमला के रिज मैदान के साथ बनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर एक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कई दुर्लभ प्रजातियों के पुष्प पर्यटकों और स्थानीय लोगों को देखने को मिले। सेजिज सोसाइटी द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में 106 संस्थाओं और प्रतिभागियों में पुष्प प्रदर्शनी में 350 किस्म के फूलों प्रदर्शित किए गए हैं।

पुष्प प्रदर्शनी आयोजक एमआर शर्मा ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन का मकसद फूलों के माध्यम से शिमला के वातावरण को साफ सुथरा रखने का संदेश देना है। वंही, शिमला घूमने पहुंचे पर्यटकों ने पुष्प प्रदर्शिनी की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें शिमला में इस तरह के फूल देखने को मिलेंगे इसकी जरा सी भी उम्मीद नहीं थी। पर्यटकों ने बताया कि प्रदर्शनी में काफी दुर्लभ किस्म की फूलों की प्रजातियां देखने को मिली हैं।