हिमाचल

स्कूली छात्रा ने अपनी सहेली के पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

हिमाचल प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हर दिन प्रदेश के कई जगहों से महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ऊना जिले में देखने को मिल रहै है।

ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
छठी कक्षा में पढ़ने वाली स्कूली छात्रा ने अपनी सहेली के पिता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं.
पुलिस को दी शिकायत में उपमंडल बंगाणा की एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी क्षेत्र एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। वीरवार को उसकी बेटी अपनी सहेली के घर गई हुई थी। बेटी ने जाते हुए दो से तीन घंटे के अंदर वापस आने की बात कही थी, लेकिन समय ज्यादा होने पर भी घर नहीं आई. तब उसने अपनी बेटी को फोन किया, तो बेटी ने बताया कि उसकी सहेली के पिता ने उसके साथ गलत काम किया है. जिसके बाद महिला अपने भाई के साथ बेटी के सहेली के घर पहुंची और उसे वहां से लेकर आई।

महिला ने मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस को शिकायत दी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना राकेश सिंह ने की है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट में CPS मामले में आज भी पूरी नहीं हो पाई बहस, अब कल फिर होगी सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट में आज दूसरे दिन लगातार दो बजे से तीन घंटे तक मुख्य संसदीय…

18 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

धर्मशाला, 09 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के तीसरे…

21 mins ago

जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक…

52 mins ago

रेडक्रॉस दिवस पर लगाया गया रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

धर्मशाला, 9 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा गत दिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर…

54 mins ago

राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति…

56 mins ago

लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य…

59 mins ago