Categories: हिमाचल

बिलासपुर में स्क्रब टायफस का कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एजवाइजरी

बिलासपुर में स्क्रब टायफस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बिलासपुर में स्क्रब टायफस के अब तक 320 के करीब मामले आ चुके हैं। वहीं स्क्रब टायफस के 11 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रकाश चंद दरोच ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को हर बुखार पीड़ित की प्रारंभिक स्तर पर जांच के आदेश पारित कर दिए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। अस्पताल में बुखार से पीड़ित आने वाले हर व्यक्ति की प्राथमिक स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि है रोग एक जीवाणु विशेष यरिकेटशिया से संक्रमित माइट के काटने से फैलता है जो खेतों झाड़ियों घास में रहने वाले चूहों से पनपता है। उन्हें बताया कि आज जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है स्क्रब टाइफस बुखार को पैदा करता है खेतों में झाड़ियों में काम करते समय पूरा शरीर ढक रखें। बुखार कैसा भी हो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और डॉक्टर को दिखाएं ।

ऐसे करें बचाव-

खुले में शौच ना जाएं। घर के आसपास के वातावरण को साफ रखें। बुखार आने पर डॉक्टर को दिखाएं ।

ये हैं लक्षण-

डेंगू और टाइफाइड की तरह बुखार आता है और प्लेटलेट्स कम होने की संभावना रहती है। बुखार आना ,शरीर पर दाने निकलना ,काफी अधिक खांसी आना इसके मुख्य लक्षण हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

11 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

12 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

12 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

12 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

13 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

13 hours ago