<p>किन्नौर के नमज्ञा डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आए जवानों का सुबह से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन में सैकड़ों की संख्या में जवान लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर चंडीगढ़ से आया आर्मी जवान भी मौजूद है।</p>
<p>बता दें कि पुह उपमंडल के नमज्ञा डोगरी नाम की जगह पर बुधवार 20 फरवरी को ग्लेशियर की चपेट में 6 जवान आए थे। जिनमें से 3 जवानों के शव बरामद कर लिए गए थे। जबकि 3 जवान अभी भी लापता हैं। बुधवार को सुबह से ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है।15वें दिन भी 3 लापता जवानों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।</p>
<p>लापता जवानों की खोज में इलेक्ट्रॉनिक रडार डिटेक्टर, मैटल डिटेक्टर व खोजी कुत्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है। बर्फ को करीब 5 से 6 फीट गहरा खोद कर लंबी पट्टी बनाई जा रही है, ताकि इसमें खोजी कुत्ते के अलावा इलैक्ट्रॉनिक रडार के जरिए जवानों को तलाशा जा सके।</p>
मुख्य बिंदु बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…