हिमाचल

सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन फिर मुखर, न हम झुके न डरे और न बिके हैं

डीए-एरियर को लेकर सचिवालय कर्मचारियों की नाराजगी का मामला

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ ने साफ किया है कि वह न तो डरे न ही झुके हैं और न ही बिके हैं। आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है। महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महासंघ आज भी अपनी मांगों को लेकर अडिग है। यह बात उन्होंने आज महासंघ की बैठक के बाद कही। उधर, सभी संगठनों से मांगा डिमांड चार्टर मांगा गया है। मुख्य सचिव से सचिवालय कर्मचारी महासंघ की बैठक हो सकती है। जबकि सीएम के स्वस्थ होने के बाद अगले दौर में सीएम से मीटिंग होगी।
संजीव शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर को महासंघ राज्य सचिवालय के प्रांगण में जनरल हाउस करने जा रहा था लेकिन इससे पूर्व 16 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यालय से उन्हें मुलाकात के बुलाया गया। जिसके बाद 17 सितंबर को होने वाला जनरल हाउस टाल दिया गया। संजीव शर्मा ने कहा कि उनके राज्य सरकार के सचिव राकेश कंवर से मुलाकात हुई है। उनकी सभी मांगों को गंभीरता से सुना गया।
उन्होंने कहा है कि जल्द ही उनकी बैठक मुख्य सचिव के साथ भी करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री अस्वस्थ चल रहे हैं, ऐसे में उनसे मुलाकात नहीं हो सकी है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग है। महासंघ अपनी मांगों से पीछे नहीं हटा है।

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

3 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

6 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago