Categories: हिमाचल

शिमला में फिर फैलेगी गंदगी, सैहब कर्मचारियों का 1 मई से हड़ताल का ऐलान

शिमला में पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर संकट पैदा हो गया है। अपनी मांगों को लेकर सैहब कर्मचारी 1 मई से दोबारा हड़ताल पर जा रहे हैं। सैहब कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना ठप हो सकती है। सैहब कर्मचारियों की ये हड़ताल शुरूआती चरण में 5 दिनों की होगी। हड़ताल के इन पांच दिनों में शहर के किसी भी घर से कूड़ा नहीं उठेगा।

निगम आयुक्त से मांगो को लेकर हुई चर्चा के विफल होने के बाद सैहब कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की ठानी है। चार दिन पहले ही निगम प्रशासन को हड़ताल का अलटीमेंटम दे चुकी सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने शनिवार देर शाम को आयोजित बैठक में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस मुद्दे को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने आयुक्त से किसी भी तरह की बात से किनारा करते हुए सीधे हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है।

पहले ही पसरी पड़ी है गंदगी

पूर्व में भी सैहब कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है, जो शिमला शहर की जनता के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।निगम के कई वार्डों में पहले ही गारबेज कलेक्शन योजना चरमराई हुई है। टुटू, ढली सांगटी सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में योजना के तहत घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है, जिससे पहले ही जनता दिक्कतें झेल रही है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

16 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

16 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

16 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

16 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

16 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

16 hours ago