हिमाचल

मुरझाए हुए फूल से चुनाव लड़ रहे बिकाऊ विधायक : मुख्यमंत्री

नादौन विधानसभा क्षेत्र के विकास में भाजपा का कोई योगदान नहीं
कांग्रेस के बिकाऊ विधायक निचले हिमाचल के मुख्यमंत्री को हटाने में लगे रहे
मेडिकल कॉलेज को लेकर झूठ बोलने में अनुराग ठाकुर को शर्म नहीं आ रही
नादौन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने किटपल, भवडां, कलूर, कोहला, मझियार, कांगू, बटराण, चिलिय्यां, जलाड़ी, बेला, नादौन व सेरा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिकाऊ विधायक मुरझाए हुए फूल से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के हाथ को बेचा और भाजपा का फूल खरीदा है। भाजपा कार्यकर्ता भी इन्हें स्वीकार नहीं कर रहे।
नादौन के विकास में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। कांग्रेस पार्टी और मैंने इस क्षेत्र को बुलंदियों पर पहुंचाया है। आज नादौन का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर है। बीते पांच साल नादौन में विकास कार्य ठप रहे, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेरे क्षेत्र की सुध नहीं ली। भाजपा कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लाई, जो पूर्व में मंजूर विकास कार्य थे वे भी रोक दिए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ विधायक पहली बार निचले हिमाचल से बने कांग्रेस के मुख्यमंत्री को हटाने के लिए एक महीने तक लगे रहे। धनबल का खूब खेला, लेकिन जिसके साथ जनता की ताकत, भवगान और पार्टी हाईकमान का आशीर्वाद हो, उसे बिके हुए लोग नहीं हटा सकते। भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम जितनी कोशिश कर लें, कांग्रेस सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा के मुंगेरी लाल के हसीन सपने कभी पूरे नहीं होंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज को लेकर झूठ बोलने में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को शर्म भी नहीं आ रही। उन्हें अपनी जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। यह कॉलेज मैंने कांग्रेस अध्यक्ष रहते 3 मार्च 2014 को 179 करोड़ रुपये के बजट सहित मंजूर करवाया था। भाजपा की केंद्र में सरकार तो मई 2014 में बनी। कॉलेज की स्वीकृति से जुड़ा सारा रिकॉर्ड तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार विधानसभा के सदन पटल पर रख चुके हैं।
अनुराग को मेडिकल कॉलेज से जुड़े तथ्य विधानसभा से और आरटीआई के जरिये जुटा लेने चाहिए। रेलवे लाइन को लेकर भी 10 साल से अनुराग लोगों को ठग रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन में अंतरराष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता मैंने करवाई। खरीड़ी मैदान में इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, नादौन में नया शॉपिंग कॉप्लेक्स बनाएंगे। आरओ का पानी हर घर पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। इलेक्ट्रिक बस डिपो मोवालघाट में बन रहा है। टूरिज्म होटल बना रहे हैं, करोड़ों रुपये के पुलों व सड़क निर्माण के कार्य चल रहे हैं।
बजट में इनके लिए राशि का प्रावधान हो चुका है। हमारी सरकार ने ओपीएस देकर कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित किया। महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन देने की योजना शुरू की है। 2.37 महिलाओं को 1500 रुपये मिल रहे हैं। लाहौल स्पीति की सभी महिलाओं के खाते में 1500 आ चुके हैं। विधवा महिलाओं के बच्चों को 27 साल तक निशुल्क पढ़ाएंगे।
70 साल की आयु से अधिक बुजुर्गों को 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा सरकार ने दूध पर एमएसपी दी, मनरेगा कर्मियों की दिहाड़ी में 60 रुपये बढ़ाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जून को लड़ाई जनबल और धनबल के बीच है। लोकसभा के लिए सतपाल रायजादा को वोट दें और 6 उपचुनाव जहां भी हो रहे हैं वहां अपने रिश्तेदारों को बोलकर कांग्रेस को वोट दिलवाएं। लोकसभा के लिए दिया गया आपका वोट मुख्यमंत्री को जाएगा।
पहले नादौन की जनता मुझे विधायक के तौर पर वोट देती थी, अब मुख्यमंत्री के लिए दे। प्रदेश सरकार अभी साढ़े तीन साल कार्य करेगी, विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिन में सपने देखते रहें, सरकार गिराकर मुख्यमंत्री बनने का उनका ख्वाब पूरा नहीं होगा।
Kritika

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

2 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

2 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

2 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

3 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

3 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

5 hours ago