Categories: हिमाचल

पहाड़ी व्यंजनों को परोसकर इन महिलाओं ने बदली अपनी किस्मत

हिमाचल की राजधानी शिमला के समीप गोल्फ कोर्स के लिए मशहूर नालदेहरा में एक स्टॉल ऐसा है, जिसने एक समूह की 13 महिलाओं का भविष्य ही बदल दिया। ये महिलाएं एक ही छत में बुनकर के उत्पाद से लेकर पहाड़ी व्यंजनों को देश-विदेश के पर्यटकों को परोस रही हैं। जबलांडा नामक स्थान पर महिलाओं ने ग्रामीण भंडार नालदेहरा नाम से एक समूह की शुरुआत की और अब यह सफलता के नए आयाम छू रहा है।

शुरुआत में नहीं था अच्छा रिस्पांस

शुरुआत के दिनों में इतना अच्छा रिस्पांस नहीं आया, लेकिन महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी और काम करती रहीं। धीरे-धीरे इस प्रयोग को पहचान मिली। सैलानी आते और सिड्डू, पहाड़ी उड़द की दाल, राजमाश, मक्की की रोटी, सरसों का साग और लिंगड़ी जैसी स्वादिष्ट पहाड़ी सब्जी का लुत्फ उठाते हैं। जबलांडा से चूंकि नालदेहरा गोल्फ कोर्स समीप है और यहां सैलानी बड़ी संख्या में आते हैं।

बदली आर्थिक तस्वीर

समूह से जुड़ी 13 महिलाएं हाथ से तैयार उत्पाद को जबलांडा में किराये के स्टॉल पर प्रदर्शित करती हैं। बिक्री से होने वाली आय उत्पाद बनाने वाली महिला को दी जाती है। सभी महिलाओं के अपने बैंक खाते हैं। सीजन के दौरान समूह के उत्पादों की बिक्री 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाती है। समूह से जुड़ी आसपास की तीन पंचायतों की महिलाओं विमला, रामकली, विद्या, संतोष आदि का कहना है कि अपने कमाये पैसे को खर्च करने में अलग ही आनंद है। उनका कहना है कि जब सैलानी उनके हाथ के बने खाने की तारीफ करते हैं तो और भी नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित होती हैं।

सरकार से और अधिक प्रोत्साहन की वकालत

समूह की अध्यक्ष विद्या ठाकुर का कहना है कि महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए सरकार को और अधिक प्रयास करने चाहिए। सबसे बड़ी जरुरत मार्केटिंग के बाजार उपलब्ध करवाने की है। यदि उत्पादों की बिक्री बढ़ती है तो और अधिक महिलाएं इससे जुड़कर लाभ कमा सकती हैं। प्रशासन को स्वयं सहायता समूहों के लिए अधिक से अधिक व्यापार मेलों का आयोजन करना चाहिए। फूड प्रोसेसिंग की यहां अपार संभावनाएं हैं।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago