Categories: हिमाचल

शांता ने सभी शिक्षा संस्थानों से स्वामी विवेकानंद के जीवन पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का किया निवेदन

प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री एवं विवेकानन्द ट्रस्ट के अध्यक्ष, शांता कुमार ने एक वक्तव्य में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा जगत – वाईस चांसलर, प्रिंसीपल और मुख्य अध्यापकों से स्वामी विवेकानन्द जन्मोत्सव समारोह में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। उन्होने प्रदेश के सभी तीन हजार शिक्षा संस्थानों को पत्र लिख कर निवेदन किया है कि वे स्वामी विवेकानंग के जीवन पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लें। यदि किसी को किन्ही कारणों से पत्र न मिला हो तो कायाकल्प की वेबसाइट www.kayakalppalampur.com पर देख सकते हैं।

उन्होने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, स्वतन्त्रता सेनानी अरविन्द घोश, राज गोपालाचार्य जैसे देश भक्त नेताओं ने कहा था कि स्वामी जी ने आजादी की लड़ाई के लिए पृष्ठ भूमि तैयार की। अंग्रेजी राज्य से प्रभावित और ईसाई मिशनरियों के प्रचार के कारण भारत हीन भावना में सो रहा था। उस समय स्वामी जी ने भारत की युवा शक्ति को अपने संदेश से जगाया, उठाया और उसी के कारण स्वतन्त्रता संग्राम में देश जूझा और भारत

आजाद हुआ।

शांता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानन्द जी के संदेश की बहुत अधिक आवश्यकता है। इसीलिये हिमाचल प्रदेश में पहली बार अपनी प्रकार की पहली प्रतियोगिता हो रही है। कुल 144 पुरस्कार 11 लाख रुपये के दिये जाएगें। हमारी इच्छा है कि हिमाचल प्रदेश की सभी शिक्षा संस्थाएं इसमें भाग लें।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago