Follow Us:

शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ मां चामुंडा के किए दर्शन

मृत्युंजय पुरी |

चामुंडा: अपनी अदाकरी से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोमवार को अपने पति राज कुंद्रा और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ मां चामुंडा के मंदिर पहुंचीं

मंदिर के मुख्य पुजारी ओम व्यास ने विधिवत पूजा अर्चना करवाई और मां चामुंडा के रक्षा कवच के रूप में सभी परिवार के सदस्यों की कलाई पर मौली बांधी। पुजारी ने आशीर्वाद स्वरूप चामुंडा माता की चुनरी भी परिवार को भेंट की।

इसके बाद शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार ने मंदिर परिसर में ही स्थित नंदिकेश्वर धाम में भगवान शिव की आराधना की। शिल्पा शेट्टी ने चामुंडा मां और शिव मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाही तो शिव मंदिर के पुजारी बॉबी गोस्वामी ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

वहीं प्रशंसकों को शिल्पा शेट्टी की आने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। अपने जाने माने अंदाज में शिल्पा शेड्डी ने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाएं। पूजा के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने कहा कि यहां आकर विधिवत पूजा अर्चना कर मन को बड़ा सुकून मिला। मां चामुंडा अगर हमें हर साल बुलाएं तो परिवार सहित जरूर आएंगे

आपको बता दें कि कल शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ देवभूमि हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में कुछ सुकून के पल गुजारने के लिए धर्मशाला के मैकलोडगंज पहुंची थीं।